जग्गो-'दारोग़ाजी भी बडे वह हैं। कहां तो कहा था कि इतना लेंगे, कहां लेकर चल दिए!'

देवीदीन-'इसीलिए तो बैठा हूं कि आवें तो दो-दो बातें कर लूं।'

जग्गो-'हां, फटकारना जरूर,जो अपनी बात का नहीं, वह अपने बाप का क्या होगा। मैं तो खरी कहूंगी। मेरा क्या कर लेंगे!'

देवीदीन-'दूकान पर कौन है?'

जग्गो-'बंद कर आई हूं। अभी बेचारे ने कुछ खाया भी नहीं। सबेरे से

वैसे ही हैं। चूल्हे में जाय वह तमासाब उसी के टिकट लेने तो जाते थे। न घर

से निकलते तो काहे को यह बला सिर पड़ती।

देवीदीन-'जो उधार ही से पराग भेज दिया तो?'

जग्गो-'तो चिट्ठी तो आवेगी ही। चलकर वहीं देख आवेंगे?'

देवीदीन-'(आंखों में आंसू भरकर) सज़ा हो जायगी?

जग्गो-'रूपया जमा कर देंगे तब काहे को होगी। सरकार अपने रूपये ही तो लेगी?

देवीदीन-'नहीं पगली, ऐसा नहीं होता। चोर माल लौटा दे तो वह छोड़ थोड़े ही दिया जाएगा।'


487 of 724

मैं भी तो वहीं चल रहा हूं। जब चाहे दे देना। क्या मेरे दस-पांच रूपये लेकर भाग जाओगे। कहां घर है?'

रमानाथ-'यहीं, प्रयाग ही में रहता हूं।'

बूढ़े ने भक्ति के भाव से कहा,मान्य है प्रयाग, धन्य है! मैं भी त्रिवेणी का स्नान करके आ रहा हूं, सचमुच देवताओं की पुरी है। तो कै रूपये निकालूं?'

रमा ने सकुचाते हुए कहा, 'मैं चलते ही चलते रूपया न दे सकूंगा, यह समझ लो।'

बूढ़े ने सरल भाव से कहा, 'अरे बाबूजी, मेरे दस-पांच रूपये लेकर तुम भाग थोड़े ही


487 of 1194